अनूपपुर: कुपोषण पर सख्त कलेक्टर, लापरवाही पर कार्रवाई तय महिलाओं-बच्चों की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
अनूपपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर हर्षल पंचोली ने अधिकारियों को महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर जरूरत के अनुसार एनआरसी में भर्ती कराने, लंबित ई-केवाईसी कार्य पूरा करने तथा विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा।