चूरू: घांघू में कृषि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, केंद्र सरकार ने कृषिका मोबाइल ऐप की दी जानकारी
Churu, Churu | Jun 26, 2026 जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में शुक्रवार को भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार कृषिका ऐप से केसीसी के पूर्ण डिजिटलीकरण हेतु केसीसी संतृप्ति अभियान एवं खेत बचाओ अभियान की जानकारी के लिए जिले के घांघू ग्राम पंचायत के आईटी सेंटर में कृषि विभाग तथा राजस्थान ग्रामीण बैंक द्वारा विशेष शिविर आयोजित किया गया।