अनूपपुर: पंगना और बेलिया गांव में हाथियों का उत्पात, कई मकान क्षतिग्रस्त
छत्तीसगढ़ की वन सीमा से अनूपपुर पहुंचे चार जंगली हाथियों के दल ने शुक्रवार-शनिवार की रात पंगना और बेलिया गांव में उत्पात मचाते हुए कई कच्चे मकानों तथा फसलों को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद तहसीलदार वेद प्रकाश सिंह ने प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया और पटवारी को तत्काल राहत प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए।