STR कार्यालय में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे से फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा के निर्देश पर कार्यालय परिसर में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व वन परिक्षेत्र में इको सेंसेटिव जोन को लेकर आम सूचना चस्पा की गई है। जिसके अंतर्गत सूचना में बताया गया कि बाघ पर्यावास, जिसके अंतर्गत सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान, पंचमढ़ी वन्यजीव अभयारण्य और बोरी में इको जोन की जानकारी चस्पा की गई।