जलेसर: जलेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लाकर एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए व्यक्ति ने तोड़ा दम
Jalesar, Etah | Feb 14, 2024 108 एंबुलेंस द्वारा जलेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक अज्ञात को 6 फरवरी को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इस पूरे मामले पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तरफ से कई बार पुलिस इनफार्मेशन भेजी गई थी मगर 6 फरवरी से लेकर आज तक इनकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद आज सुबह लगभग 9 बजे इस व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।