राजगीर: ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने राजगीर प्रखंड कार्यालय में किसानों को आपदा राहत राशि वितरित की
Rajgir, Nalanda | May 20, 2025 ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार की सुबह 11:30 के करीब राजगीर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड के नेकपुर और चंदौरा गांवों में आग लगने से फसल क्षति झेल रहे किसानों को आपदा राहत के तहत मुआवजा राशि का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने नेकपुर के आठ किसानों को कुल 47,311 रुपये और चंदौरा के चार किसानों को कुल 37,857 रुपये की सहायता राशि प्रदान की।