जौनपुर: ग्राम पंचायत दुबेचक के पास हाईवे पर गैस टैंकर को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, टला बड़ा हादसा
जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुबेचक के पास हाईवे पर गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे गैस से भरे टैंकर में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि ट्रक चालक, उसके खलासी और टैंकर चालक को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टैंकर चालक ने बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल होने