ईसागढ़: ईसागढ़ के जंघार में 17 अप्रैल को फलबहार रोपणीयों की नीलामी, आम और कटहल के लिए लगेगी बोली
ईसागढ़ में उद्यान विभाग द्वारा फलबहार की नीलामी आयोजित की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को शाम 7 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि शासकीय रोपणी जंघार में 17 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे से आम और कटहल की नीलामी होगी। विभाग ने इच्छुक बोलीदारों से निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर भाग लेने की अपील की है। नीलामी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी।