शहपुरा: मेंहदवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली,जनरेटर सीसीटीवी कैमरा बंद, नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण
मेंहदवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली, जनरेटर, सीसीटीवी कैमरे सहित अस्पताल के कई उपकरण विगत दिवस से बंद है जिसके चलते अस्पताल में भर्ती मरीज और स्टाफ को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।जानकारी के मुताबिक शिकायत मिलने के उपरांत शनिवार सुबह लगभग 11:00 नायब तहसीलदार तेजलाल धुर्वे ने अस्पताल पहुंच कर निरीक्षण किया,तत्काल चालू करने निर्देश दिए।