अम्बाला: अंबाला में सरकारी खरीद सेंटर दूर बनाए जाने को लेकर किसानों को फसल बेचने में हो रही परेशानी,कम दामों में बेचनी पड़ रही।
Ambala, Ambala | Apr 2, 2024 अंबाला अनाज मंडी में अपनी सरसों की फसल बेचने आए गांव खतोली के युवा किसान जगजीत सिंह ने कहा कि सरकारी खरीद सेंटर मेरे गांव से करीब 40 किलोमीटर दूर है।उसके पास सिर्फ डेढ़ एकड़ की सरसों है।ऐसे में थोड़ी फसल को इतनी दूर बेचने जाना घाटे का सौदा है।अब मजबूरी में यहां एमएसपी से कम भाव में फसल बेचनी पड़ेगी।