अम्बाला: शहर के रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जीआरपी ने पहुंचाया मोर्चरी
Ambala, Ambala | Apr 2, 2024 शहर के रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जानकारी मिलते ही जीआरपी चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शहर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस अब मृतक की पहचान करने के लिए आसपास के इलाके में लोगों से पूछताछ कर रही है।