पन्ना: पन्ना में 495 अनाथ बच्चों का भविष्य अधर में: लापरवाही ने छीना बचपन।
Panna, Panna | Jun 4, 2026 मध्यप्रदेश में सिस्टम की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहाँ 495 अनाथ बच्चों की निगरानी में भारी फेलियर देखने को मिला है। स्पॉन्सरशिप योजना के तहत इन मासूमों को मिलने वाली मासिक सहायता राशि महीनों से बंद है। इस बदहाली के कारण अब बच्चों के भरण-पोषण और शिक्षा पर गहरा संकट मंडराने लगा है। आखिर इन बेसहारा बच्चों के हक पर कुंडली मारकर कौन बैठा है?