सरस्वती कॉलोनी में पॉपर्टी विवाद के चलते पिता-पुत्री पर हुए जानलेवा हमला के 16 दिन बाद घायल पिता की नागपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। चाकू से हुए हमला में गंभीर चोट आने के कारण घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हत्या के प्रयास का प्ररकण दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।