प्रतापपुर: रांची में ट्रक और डंपर की भीषण टक्कर, प्रतापपुर के युवक की मौत
प्रतापपुर थाना क्षेत्र के नवरतनपुर गांव के एक युवक की शुक्रवार को रांची में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान फरदीन खान(22), पिता लियाकत खान के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार फरदीन खान उड़ीसा में रहकर ट्रक चलाता था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को वह उड़ीसा से ट्रक लेकर रांची की ओर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में