सदर: प्रयागराज के नए यमुना पुल से एक युवक और एक महिला ने अलग-अलग समय पर लगाई छलांग, सकुशल किया गया बरामद
Sadar, Allahabad | May 27, 2026
प्रयागराज के नए यमुना पुल से बुधवार को एक युवक और एक महिला ने अलग अलग समय पर छलांग लगा दी। इस दौरान पुल के नीचे ड्यूटी पर तैनात रहे पीएसी और गोताखोरों ने तत्काल पहुंचकर दोनों को बचाते हुए सूचना कीडगंज पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया।इसके बाद दोनों के परिवारीजनों को सकुशल सौंप दिया।