बरेली में सीएम योगी के संभावित आगमन से पहले सर्किट हाउस को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। तैयारियां PWD के अवर अभियंता राजेश कुमार की देखरेख में की गईं। DM अविनाश सिंह और SSP अनुराग आर्य ने टीम संग सुरक्षा, बैठक स्थल, आवासीय कक्षों व पार्किंग का निरीक्षण किया। अधिकारियों को चूक न होने की सख्त हिदायत दी गई है। शहर में हाई अलर्ट पर टीमें लगातार अलर्ट हैं।