चायल: कुण्डारी गांव में शादी वाले घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, बेटी की बारात से पहले मचा हड़कंप
कौशाम्बी के नेवादा थाना क्षेत्र के कुंडारी गांव में शनिवार दोपहर शादी वाले घर में भीषण आग लग गई। अनिल पटेल पुत्र संतोष पटेल के घर आज बेटी संजना की बारात आनी थी। आग से गृहस्थी व शादी का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। परिजनों ने आग लगाए जाने की आशंका जताई है।