आधार कार्ड सेंटर का अभाव झेल रहे दाउदनगरवासियों के लिए एक राहत की खबर यह है कि प्रखंड कार्यालय के पास एक पुराने भवन में आधार कार्ड सेंटर की शुरुआत हो गई है। पूर्व उप प्रमुख नंद शर्मा एवं पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार ने बुधवार की दोपहर 2:00 बजे कहा कि प्रखंड मुख्यालय में आधार केंद्र खुलने से आम लोगों को काफी लाभ होगा। इसकी मांग लगातार की जा रही थी।