सांगानेर: जयपुर में गांव जाने के लिए फुटपाथ पर बैठे परिवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला, 3 मासूम समेत पिता की मौत
जयपुर में सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। श्याम नगर थाना क्षेत्र के 200 फीट बाइपास स्थित कमला नेहरू नगर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर बस का इंतजार कर रहे एक परिवार को कुचल दिया। वहीं घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार इस हादसे में तीन मासूम बच्चों और उनके पिता की मौत हो गई,जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई।