फतेहपुर: थरियांव के भरतपुर हाईवे में चलती कार में लगी आग, लाखों का नुकसान, मां, बेटी, बेटा और चालक ने कूदकर बचाई जान
फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव के पास नेशनल हाईवे-19 पर रविवार को चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। कार में सवार मां, बेटा, बेटी और चालक ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, परिवार फतेहपुर से खागा एक शादी समारोह में जा रहा था