सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने गुरुवार शाम 5 बजे बीजेपी पर निशाना साधते हुए हिंदू मुद्दों पर उसके रुख को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी खुद को सनातन मूल्यों की रक्षक बताती है, लेकिन उसके कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। इमरान मसूद ने सवाल किया कि यदि बीजेपी वास्तव में सनातन और हिंदू हितों के प्रति गंभीर है।