रामगढ़: रामेश्वरम के बाद अब सोमनाथ: बाम्बोली के शिवभक्त हर साल करेंगे 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की डाक कावड़
Ramgarh, Alwar | Aug 1, 2026 रामगढ़ पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम बाम्बोली के शिवभक्त एक बार फिर अपनी अटूट आस्था और अनोखे संकल्प को लेकर चर्चा में हैं। राजस्थान की सबसे लंबी डाक कावड़ निकालने का दावा रखने वाले गांव के श्रद्धालु इस बार गोमुख से गुजरात स्थित श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के लिए डाक कावड़ लेकर रवाना हुए हैं। शनिवार को सुबह 11 बजे श्रद्धालुओं का यह धार्मिक सफर रवाना हुआ।