जशपुर: वित्त और जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने विकास कार्यों की समीक्षा
वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रविवार की दोपहर 12 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारीयों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जशपुर जिला मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के कारण सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने कार्यों को गंभीरता से लेकर समय सीमा में पूर्ण करें