डालटनगंज रेलवे स्टेशन के गुड्स यार्ड के पास एक झोपड़ी में लगी आग से पास में खड़ा ट्रक (सीजी 04जेए 2548) जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना सोमवार दोपहर 3 बजे के आस पास हुई। फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों से आग बुझायी गयी। ट्रक बेलवाटिका के सूरज कुमार एवं रेडमा के संटू कुमार का बताया गया है।