थाना कोतवाली देहात पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देशन में जिलेभर में चोरी व नकबजनी रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।थान प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग दौरान ताहरपुर नाला पुलिया से रामनगर सेक्टर–99 की ओर जाने वाले रास्ते पर घेराबन्दी की।