सांगोद: सांगोद क्षेत्र में खेतों की नोलाइयों में लगी भीषण आग, बस्ती तक पहुंची लपटें, फायर टीम व ग्रामीणों ने पाया काबू
Sangod, Kota | Apr 22, 2026 सांगोद क्षेत्र में आज 22 अप्रैल 2026 का दिन आगजनी की घटनाओं के नाम रहा…सुबह 6 बजे से ही आग लगने की घटनाएं शुरू हो गईं, जो देर शाम तक लगातार जारी रहीं। सबसे पहले सांगोद बस स्टैंड के पीछे खेतों में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया…हजारों बीघा क्षेत्र में फैली सूखी नोलाइयों में आग तेजी से फैलती चली गई…आग से उठते धुएं के गुबार आसमान में छा गए और लपटें बस्ती तक पहुंच