जहानाबाद: फिदा हुसैन रोड स्थित नाले में गिरकर एक बच्चा हुआ घायल, स्थानीय लोगों की तत्परता से निकाला गया बाहर
फिदा हुसैन रोड स्थित खुले नाले के समीप से गुजरने के दौरान एक बच्चा अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा और चीखने चिल्लाने लगा। गनीमत यह रही कि वहां पर मौजूद लोगों ने उसे नाले में गिरते हुए देख लिया और तत्परता दिखाते हुए तुरंत बच्चे को निकाल कर उसका प्राथमिक उपचार कराया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।लोगों ने कहा की दो वर्षों से यही स्थिति बनी हुई है।