उदयपुर जिले के वल्लभनगर थाना परिसर मे शनिवार शाम 6 बजे तक सीएलजी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे पुलिस उपाधीक्षक वृत्त वल्लभनगर राजेंद्र सिंह जैन, पुलिस उपाधीक्षक वृत्त मावली आसमा वासवानी एवं थाना अधिकारी दिनेश पाटीदार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक मे कस्बे की शांति व्यवस्था, आपसी सौहार्द के साथ दीपावली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की।