हनुमानगढ़: जिले में धानका समाज की हड़ताल से गेहूं खरीद प्रभावित, संगरिया, पीलीबंगा, गोलूवाला मंडी में खरीद ठप्प
हनुमानगढ़ जिले में धानका समाज की हड़ताल के कारण एमएसपी पर गेहूं खरीद प्रक्रिया प्रभावित हुई है। हड़ताल के चलते जिले की कई मंडियों में खरीद कार्य ठप हो गया है जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में कठिनाई हो रही है। संगरिया पीलीबंगा और गोलूवाला मंडी में गेहूं की खरीद फिलहाल बंद है। टाउन व जंक्शन मंडियों में गेहूं खरीद शुरू हो गई है।