पचपदरा: बालोतरा के अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण कर बताई अपनी प्राथमिकताएँ
बालोतरा के अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह चंदावत ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंदावत का गुलदस्ता देकर माला एवं साफा पहनकर स्वागत किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न शाखोंओ का निरीक्षण किया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने प्रेस वार्ता में कहा कि हम सभी टीम बनाकर बेहतर कार्य करेंगे।