पचपदरा: जिला कलेक्टर ने पचपदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बालोतरा जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने बुधवार को पचपदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ओपीडी कक्ष, सामान्य वार्ड, आपातकालीन वार्ड प्रयोगशाला , एक्स-रे कक्ष आदि का जायजा लिया। यादव ने ओपीडी में उपस्थित मरीजों से संवाद कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। चिकित्सा अधिकारियों को सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु निर्देशित किया।