पचपदरा: बालोतरा में महंत मंगल दास जी महाराज के देवलोक गमन के पश्चात श्रद्धालुओं में छाई शोक की लहर
बुधवार को महंत मंगल दास जी महाराज की बैकुंठी यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। बालोतरा में महंत मंगल दास जी महाराज की देवलोक गमन की खबर से श्रद्धालुओं में शोक की लहर छा गई। महंत मंगल दास जी महाराज 2 दिन पहले बीमार हुए थे, उनका जोधपुर अस्पताल में उपचार चल रहा था। पार्थिव देह को दो घंटे के लिए अंतिम दर्शन हेतु बालोतरा की हनुमान बगीची में विराजित किया गया था।