शाहजहांपुर: ताहवरगंज में आंधी से गिरी दीवार, पेड़ गिरने से दुकान और कार हुई क्षतिग्रस्त, सुनिए पीड़ितों की बातें
शाहजहांपुर। विकास खंड भावलखेड़ा क्षेत्र के मोहल्ला ताहवरगंज में मंगलवार को आई तेज आंधी से कई स्थानों पर नुकसान हुआ। आंधी के चलते लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आंधी के दौरान महेश त्रिवेदी के मकान की दीवार गिर गई। वहीं जय श्याम राठौर के मकान पर पाकड़ का पेड़ गिरने से उनकी दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। पास में खड़ी उनकी कार भी पेड़ की चपेट में आकर टूट गई। इसके अलावा पी