बरही: बरही थाना क्षेत्र में खुलेआम हो रही शराब की होमडिलेवरी वीडियो वायरल
Barhi, Katni | Jul 5, 2026 बरही थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में शराब की होमडिलेवरी खुलेआम हो रही है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है,बताया गया है कि खितौली क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में बोलेरो वाहन से शराब पहुंचाई जा रही है जिसका वीडियो ग्रामीणों ने मोबाइल कैमरे कैद का सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है पुलिस आबकारी विभाग पर सवाल खड़े हो रहे हैं जबकि गांव का बिक रही अवैध शराब का विरोध किया।