चांदी थाना क्षेत्र के फरहंगपुर गांव में शुक्रवार की सुबह तब सनसनी फैल गई,जब एक ही कमरे से पति-पत्नी का शव बरामद किया गया। परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।घटना फरहंगपुर गांव की है, जहां 35 वर्षीय राजेश कुमार और उनकी 26 वर्षीय पत्नी सोनी देवी का शव उनके घर के कमरे से बरामद हुआ। पत्नी का शव पलंग के नीचे पड़ा मिला है।