बदायूं: बदायूं के जखेली गांव के मोड़ पर तेज रफ्तार टैम्पो की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे घायल
Budaun, Budaun | Apr 29, 2026 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के जखेली मोड़ पर तेज रफ्तार टैम्पो ने बाइक सवार मामा - भांजे को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार 14 वर्षीय रजनेश पुत्र सुरेंद्र निवासी गांव गणेशपुर थाना आंवला व बाइक चला रहा 22 वर्षीय मामा शिवकुमार पुत्र रामशरण निवासी ग्राम बनऊ थाना अलापुर घायल हो गए। एम्बुलेंस ने बुधवार को घायल मामा - भांजे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।