झालरापाटन: खानपुर कस्बे में कुत्ते से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
झालावाड़ के खानपुर कस्बे में कुत्ते से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने शनिवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि लेखराज बाजार से अपने घर जा रहा था लेकिन बीच रास्ते में एक कुत्ता अचानक उसकी बाइक के सामने आ गया।