झालरापाटन: झालरापाटन पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रक किया पकड़ा
झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार शनिवार सुबह 10:30 बजे बताया कि पुलिस थाना झालरापाटन जिला झालावाड़ द्वारा एक ट्रक में भारी मात्रा में पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब व बियर बारामद की है। शराब पंजाब से गुजरात राजकोट लेकर जा रहे एक व्यक्ति सज्जन सिंह पुत्र सूरजभान सिंह निवासी सालवा कला आसलनाडा डांगियावास जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया है।