आरा: जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव स्थित बगीचे में तेज आंधी-पानी के दौरान पेड़ गिरने से एक बालक की मौत
Arrah, Bhojpur | May 9, 2026 जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव स्थित बगीचे में शुक्रवार की शाम तेज आंधी पानी के दौरान पेड़ गिर जाने से एक बालक की मौत हो गई। इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा- तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृत बालक इमादपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी संजय कुमार चौधरी का 10 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार है