अंबाह: ईद उल जुहा पर अंबाह ईदगाह में दिखा भाईचारे और सौहार्द का संदेश
Ambah, Morena | May 28, 2026 अंबाह नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में ईद उल जुहा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। ईदगाह पर करीब 1800 लोगों ने सामूहिक नमाज अदा कर देश में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। मौलाना इमाम नासिर ने त्याग, बलिदान और मानव सेवा का संदेश दिया। इसके बाद घरों में कुर्बानी की रस्म निभाई गई ।