गाजीपुर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से लोगों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के सिटी रेलवे स्टेशन पर अत्यधिक सुविधाओं से लैस रैन बसेरा का निर्माण कराया गया है, जिसका उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल और अपर जिलाधिकारी (एडीएम) दिनेश कुमार ने फीता काटकर किया। इस रैन बसेरा में एक साथ लोगों के ठहरने के लिए 34 बेड लगा है।