अनूपपुर: जिले में शौर्य संकल्प प्रशिक्षण से युवाओं को मिल रहा अवसर
मध्यप्रदेश शासन की शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026 के तहत जिले के 150 अन्य पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में संचालित इस 45 दिवसीय प्रशिक्षण में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ शारीरिक दक्षता का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।