बलिया: जनगणना 2027 के तहत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ
Ballia, Ballia | Mar 16, 2026 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार की दोपहर 1 बजे भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य को लेकर फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बलिया में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के कुल 110 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया।