मनातू: छठ महापर्व पर विधायक धर्मपत्नी किरण मेहता ने व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया
Manatu, Palamu | Oct 23, 2025 मनातू (पलामू)। छठ महापर्व के पावन अवसर पर पांकी विधानसभा क्षेत्र में जारी पूजन सामग्री वितरण अभियान के तीसरे दिन भी श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस सेवा अभियान की मुख्य संचालिका के रूप में विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता की धर्मपत्नी श्रीमती किरण मेहता स्वयं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने सुबह से देर शाम तक विभिन्न गांवों में जाकर छठ