गोहपारु: हनुमान जयंती पर गोहपारू थाने में भंडारे का आयोजन, थाना प्रभारी व स्टाफ मौजूद रहे
शहडोल गुरुवार को लगभग 4:00 बजे थाना प्रभारी गोहपारू राजकुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि हनुमान जयंती के अवसर पर थाना परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,इस भंडारे के आयोजन में थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा सहित स्टाफ मौजूद रहा है, इसके अलावा श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भंडारे का प्रसाद लिया है, इस दौरान थाना परिसर मे पूजा अर्चना भी की गई है।