लवकुशनगर में हाईटेंशन लाइन टूटने से खेत में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, वीडियो वायरल
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Apr 23, 2026
Lavkush Nagar क्षेत्र में ओरिजन स्कूल के पास खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से आग लग गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अटकौहा एएसआई सोहन सैयाम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने तुरंत संजयनगर पावर हाउस से संपर्क कर बिजली सप्लाई बंद करवाई और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।