चंदला: इलाज के लिए चंदला अस्पताल पहुंची नवविवाहिता की मौत, मौत का कारण अज्ञात; पुलिस ने शुरू की जांच
चंदला क्षेत्र के ग्राम रावपुर निवासी एक नवविवाहिता महिला पेट दर्द की शिकायत के चलते इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थी, लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से शनिवार कि दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को सूचना दी गई। डॉक्टर चेतन के अनुसार, महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।