अरवल: सड़क हादसे में 71 वर्षीय अशोक कुमार की दर्दनाक मौत, विधायक और मुखिया संघ अध्यक्ष पहुंचे परिजनों से मिलने
Arwal, Arwal | Apr 26, 2026 अरवल जिले के बाजितपुर निवासी 71 वर्षीय अशोक कुमार की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर सब्जी लेने जा रहे अशोक का अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की खबर फैलते ही कुर्था विधानसभा के विधायक पप्पू कुमार वर्मा एवं मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक रंजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से गहन संवेदना व्यक्त की।