देवास रोड स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज पर अजाक्स उज्जैन संभाग द्वारा बिरसा मुंडा के जयंती के अवसर पर शनिवार 1:00 के लगभग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्भाग अध्यक्ष जगन्नाथ बागड़ी के नेतृत्व में बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान अजाक्स के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।