श्रीनगर: चारपहिया वाहन की टक्कर से 6 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल
चम्पानगर मुख्य मार्ग स्थित चनका पंचायत के मस्जिद टोला गांव के समीप सोमवार को एक बजे सड़क पार कर रहे छह वर्षीय मो. कैफ को एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक मो. कैफ गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बालक कुछ दूर तक वाहन के साथ सड़क पर घिसटता चला गया। जिससे उसके शरीर के कई हिस्सों की चमड़ी छिल गया।